मिर्ज़ापुर: मंडी समिति में फल की 8 दुकानों में लगी आग की घटना की जांच कराएंगे मंडी सचिव, आग से 25 से 30 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान
कटरा कोतवाली क्षेत्र के मंडी समिति में फल की आठ दुकानों में आग लगने की मंडी सचिव जांच कराएंगे। मंडी समिति की फल की दुकानों में शुक्रवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई थी। आग से 25 से 30 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। मंडी सचिव ने दुकानदारों को जांच कराकर मदद करने का आश्वासन दिया है।