पंचदेवरी: गिरधर पोइया गांव से घर से निकला किशोर लापता, मामले की तलाश में जुटी पुलिस।
कटेया कटेया थाना क्षेत्र के गिरधर पोइया गांव से 14 वर्षीय किशोर अनूप कुमार रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। बताया गया कि वह रविवार को दोपहर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद किशोर की मां कलावती देवी ने कटेया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई