मनेर: गोरैया स्थान गांव के पास एक युवक ने दूसरे युवक को चाकू मारकर किया घायल
Maner, Patna | Jun 21, 2025 मनेर थाना क्षेत्र के गोरैया स्थान गांव के पास एक युवक को दूसरे युवक ने चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। लहूलुहान स्थिति में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उचित इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है। घायल की पहचान नीलकंठ टोला गांव के मनीष कुमार बताया जाता है। मामला शुक्रवार शनिवार की मध्य रात करीब 12:11 की है।