मनेर: मोहनपुर गांव में 'आपका शहर आपकी बात' जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया
Maner, Patna | Jun 20, 2025 मनेर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 25 स्थित मोहनपुर गांव में आपका शहर आपकी बात जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जन संवाद कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष विद्याधर विनोद, नगर कार्यपालक पदाधिकारी सिद्धार्थ हर्षवर्धन, सिटी प्रबंधक आनंद कुमार सहित कई लोग शामिल थे। जन संवाद शुक्रवार की दोपहर 2:11 के करीब हुई।