शिवपुरी नगर: सुमेढ़ में पति की हत्या को बताया जा रहा 'आप्राकृतिक मौत', न्याय के लिए दर-दर भटक रही पीड़ित पत्नी
शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सुमेढ़ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां आपसी रंजिश के चलते एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। हैरानी की बात यह है कि पुलिस ने इस गंभीर मामले में हत्या की धाराओं के तहत कार्रवाई करने के बजाय इसे शुरुआती तौर पर आप्राकृतिक मौत दर्ज कर खानापूर्ति कर दी