बिंदकी: फिरोजपुर गांव में पुराने घरेलू विवाद के चलते दंपति के साथ की गई मारपीट, पुलिस ने कराया मेडिकल और शुरू की जांच
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के फिरोजपुर में पुराने घरेलू विवाद के चलते शुक्रवार की रात को फूल सिंह उम्र 40 वर्ष तथा उनकी पत्नी सुमन देवी उम्र 35 वर्ष के साथ मारपीट कर दी गई। जिसके चलते वह घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार व शनिवार की मध्य रात को दंपति का मेडिकल सीएचसी बिंदकी में कराया। शनिवार की सुबह 8 बजे पुलिस ने बताया जांच की जा रही है।