मौजमाबाद: जयपुर अजमेर हाईवे पर मौखमपुरा में भीषण सड़क हादसा, खड़ी बस में ट्रक की टक्कर से 3 यात्रियों की दर्दनाक मौत, अन्य घायल
जयपुर अजमेर नेशनल हाईवे पर मौखमपुरा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में SMS अस्पताल जयपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार,मौखमपुरा थाना क्षेत्र में रिवाइवर कंपनी के पास एक बस का एक्सेल टूट जाने के कारण वह सड़क किनारे खड़ी थी।