बेगूसराय: कार्यालय कक्ष में DM की अध्यक्षता में हुई आईसीडीएस योजना की समीक्षा बैठक, कई निर्देश दिए गए
कार्यालय कक्ष में डीएम तुषार सिंगला की अध्यक्षता में शुक्रवार की दोपहर 03:00 बजे समाज कल्याण विभाग अंतर्गत आईसीडीएस द्वारा संचालित सभी योजनाओं एवं सभी कार्यो की समीक्षा की गयी. समीक्षा के दौरान जिन योजनाओं में प्रगति कम थी, उन सभी में प्रगति लाने के लिये डीपीओ आईसीडीएस एवं सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को निर्देशित किया.