बेगूसराय: बेगूसराय में साइबर अपराधियों ने शिक्षक के खाते से 96,500 रुपये उड़ाए, मामला साइबर थाने में दर्ज
बेगूसराय में धोखाधड़ी कर साइबर अपराधियों ने 96,500 रुपये की निकासी कर ली है. इस संबंध में समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र निवासी शिक्षक मुरारी कुमार ने साइबर थाना में मामला दर्ज करवाया है. इस बात की जानकारी साइबर थाना द्वारा शुक्रवार की शाम 04:00 बजे दी गई. इस संबंध में पीड़ित ने बताया कि मैं साहेबपुरकमाल प्रखंड क्षेत्र में शिक्षक के रूप में कार्यरत हूं.