बेगूसराय: डीएम ने कार्यालय कक्ष में लगाया जनता दरबार, 90 फरियादियों की सुनी शिकायतें
कार्यालय कक्ष में शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे डीएम तुषार सिंगला ने जनता दरबार का आयोजन किया. इस दौरान कुल 90 फरियादियों की फरियाद सुनी. इनमें 30 आवेदन भूमि विवाद से संबंधित थे एवं अन्य 60 आवेदन विभिन्न मामलों से संबंधित थे. डीएम ने सभी आवेदन को विस्तार पूर्वक देखा और मामलों के निष्पादन के लिए पदाधिकारी को निर्देशित किया.