पथरिया: सांसद राहुल सिंह ने सेमरखों सीतानगर परियोजना का किया निरीक्षण, 53 गांवों को मिलेगा लाभ
Patharia, Damoh | Apr 27, 2026 दमोह में सांसद राहुल सिंह लोधी ने सीतानगर विस्तारीकरण सिंचाई परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि विस्तार के बाद हिंडोरिया और लक्ष्मणकुटी क्षेत्र के 53 गांवों को लाभ मिलेगा। खड़ेरा-बलारपुर के बीच वाटर पॉइंट बनाकर पानी सेमरखोह जलाशय तक पहुंचाया जाएगा। जलाशय की ऊंचाई 11 से 33 मीटर होगी। परियोजना पूर्ण होने पर 14 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी।