Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
image
image
image

जनपद बस्ती , उत्तर प्रदेश 13 जून 2026 मोहर्रम को लेकर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, सीओ सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने की शांति की अपील ताजियादारों और धर्मगुरुओं से सौहार्द बनाए रखने का आह्वान, प्रभारी निरीक्षक मोती चंद रहे मौजूद आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल वातावरण में संपन्न कराने के लिए थाना कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की गोष्ठी आयोजित की गई। क्षेत्राधिकारी सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मोती चंद की मौजूदगी में बैठक की अध्यक्षता की। गोष्ठी में थाना क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक, शांति सुरक्षा समिति के सदस्य, धर्मगुरु, ताजिया रखने वाले लोग तथा मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में सभी से आपसी सौहार्द, भाईचारा और कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए त्यौहार मनाने की अपील की गई। शासन के निर्देशों से कराया अवगत सीओ सदर ने उपस्थित लोगों को शासन से प्राप्त आदेश-निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोहर्रम के दौरान कोई नई परंपरा शुरू न की जाए। जुलूस निर्धारित मार्ग और समय पर ही निकाले जाएं। डीजे और अस्त्र-शस्त्र के प्रदर्शन पर पूरी तरह रोक रहेगी। अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी सूचना पर तत्काल पुलिस को अवगत कराएं। प्रभारी निरीक्षक मोती चंद ने कहा कि मोहर्रम के दौरान थाना क्षेत्र में पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त फोर्स लगाई जाएगी। शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी से सहयोग की अपेक्षा है। संवाददाता: हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत

Basti, Basti | Jun 13, 2026

MORE NEWS

#BastiPolice क्षेत्राधिकारी कलवारी द्वारा थानाध्यक्ष कप्तानगंज मय फोर्स के साथ कस्बा कप्तानगंज मे पैदल गश्त किया गया । https://t.co/pZYvTnFs40

#BastiPolice क्षेत्राधिकारी कलवारी द्वारा थानाध्यक्ष कप्तानगंज मय फोर्स के साथ कस्बा कप्तानगंज मे पैदल गश्त किया गया । https://t.co/pZYvTnFs40

Basti, Uttar Pradesh | Jun 13, 2026

#BastiPolice थाना रुधौली पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत शान्ति/कानून व्यवस्था के दृष्टिगत पैदल गस्त करते हुए आमजन से संवाद स्थापित कर उनमें शान्ति, सुरक्षा एवं सुदृढ़ कानून व्यवस्था का एहसास कराया गया https://t.co/mDOfArzAHT

#BastiPolice महिला थाना पुलिस टीम द्वारा शहर क्षेत्रांतर्गत शान्ति/कानून व्यवस्था के दृष्टिगत पैदल गस्त करते हुए आमजन से संवाद स्थापित कर उनमें शान्ति, सुरक्षा एवं सुदृढ़ कानून व्यवस्था का एहसास कराया गया https://t.co/ScOwnbpZPX