Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh

नशे पर वार, जागरूकता की रफ्तार: सलैया पुलिस ने वाहन रैली से गांव-गांव पहुंचाया 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' का संदेश

Katni Nagar, Katni | Jul 24, 2026

MORE NEWS

🔳डाइट कटनी में जनशिक्षकों के क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण का प्रथम चरण संपन्न

🔳कटनी  - कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशन में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) कटनी में जनशिक्षकों के पांच दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस चरण में जिले के 43 जनशिक्षकों ने सहभागिता कर विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रबंधन संबंधी विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया।

          प्रशिक्षण के दौरान स्कूल मेंटरिंग, दीक्षा एवं स्वयं ऐप का प्रभावी उपयोग, टीम बिल्डिंग, अकादमिक नवाचार, इक्कीसवीं सदी के कौशल, आरपीडब्ल्यू एक्ट तथा प्रभावी स्कूल मॉनिटरिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्राचार्य एम.पी. डुंगडुंग ने कलेक्टर श्री तिवारी द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के क्रियान्वयन हेतु डाइट की कार्ययोजना से प्रतिभागियों को अवगत कराया।

          स्रोत समूह के सदस्य राजेन्द्र असाटी, राकेश सिननरकर, हेमंत सामल, गिरीश चंद्र मौर्य एवं पुष्पराज पटेल ने व्यावहारिक उदाहरणों एवं गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण को रोचक और प्रभावी बनाया। प्रशिक्षण के दौरान डीएलएड पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं एवं जनशिक्षकों के समूह बनाकर पावर पॉइंट प्रस्तुतीकरण तैयार करने का अभ्यास कराया गया, जिससे वे आगामी बैठकों में इस कौशल का उपयोग कर सकेंगे।

          इस अवसर पर सभी जन शिक्षा केंद्रों को कक्षा 6, 7 एवं 8 के लिए ई-मटेरियल फ्लेक्स के रूप में प्रदान किया गया, जिसे संबंधित केंद्र मुख्यालयों में प्रदर्शित किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी श्री सच्चिदानंद पांडे, डीपीसी श्री प्रेम नारायण तिवारी एवं सीमेट भोपाल से श्रीमती नीतू शर्मा ने प्रशिक्षण का अवलोकन कर इसकी गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं की सराहना की।

          कार्यक्रम के समापन अवसर पर जनशिक्षकों को बेहतर कार्य निष्पादन के लिए शपथ दिलाई गई। प्रशिक्षण प्रभारी राजेन्द्र असाटी ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
#JansamparkMP 
#CMMadhyaPradesh 
#DrMohanYadav51 
#udaypratapmp 
#jbpcommissioner 
#katni 
#कटनी

🔳डाइट कटनी में जनशिक्षकों के क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण का प्रथम चरण संपन्न 🔳कटनी - कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशन में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) कटनी में जनशिक्षकों के पांच दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस चरण में जिले के 43 जनशिक्षकों ने सहभागिता कर विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रबंधन संबंधी विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान स्कूल मेंटरिंग, दीक्षा एवं स्वयं ऐप का प्रभावी उपयोग, टीम बिल्डिंग, अकादमिक नवाचार, इक्कीसवीं सदी के कौशल, आरपीडब्ल्यू एक्ट तथा प्रभावी स्कूल मॉनिटरिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्राचार्य एम.पी. डुंगडुंग ने कलेक्टर श्री तिवारी द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के क्रियान्वयन हेतु डाइट की कार्ययोजना से प्रतिभागियों को अवगत कराया। स्रोत समूह के सदस्य राजेन्द्र असाटी, राकेश सिननरकर, हेमंत सामल, गिरीश चंद्र मौर्य एवं पुष्पराज पटेल ने व्यावहारिक उदाहरणों एवं गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण को रोचक और प्रभावी बनाया। प्रशिक्षण के दौरान डीएलएड पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं एवं जनशिक्षकों के समूह बनाकर पावर पॉइंट प्रस्तुतीकरण तैयार करने का अभ्यास कराया गया, जिससे वे आगामी बैठकों में इस कौशल का उपयोग कर सकेंगे। इस अवसर पर सभी जन शिक्षा केंद्रों को कक्षा 6, 7 एवं 8 के लिए ई-मटेरियल फ्लेक्स के रूप में प्रदान किया गया, जिसे संबंधित केंद्र मुख्यालयों में प्रदर्शित किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी श्री सच्चिदानंद पांडे, डीपीसी श्री प्रेम नारायण तिवारी एवं सीमेट भोपाल से श्रीमती नीतू शर्मा ने प्रशिक्षण का अवलोकन कर इसकी गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं की सराहना की। कार्यक्रम के समापन अवसर पर जनशिक्षकों को बेहतर कार्य निष्पादन के लिए शपथ दिलाई गई। प्रशिक्षण प्रभारी राजेन्द्र असाटी ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #DrMohanYadav51 #udaypratapmp #jbpcommissioner #katni #कटनी

Katni, Madhya Pradesh | Jul 24, 2026

जिले में अब तक 320.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
पिछले साल की तुलना में इस साल अब तक 47.8 फीसदी कम औसत वर्षा की गई रिकॉर्ड
कटनी (23 जुलाई) - जिले में 1 जून से 23 जुलाई तक कुल 320.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। विदित हो कि पिछले आलोच्‍य अवधि के दौरान जिले में 613.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस अवधि के दौरान रीठी तहसील में रिकार्ड 772.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी।
 जबकि इस वर्ष जिले में इस अवधि के दौरान सबसे अधिक औसत वर्षा तहसील स्लीमनाबाद में दर्ज की गई है, जहाँ अब तक 648.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी है।
 अधीक्षक भू-अभिलेख मुन्ना लाल तिवारी ने बताया कि जिले में इस अवधि में कटनी तहसील में 323.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जबकि तहसील रीठी में 431.3 मिलीमीटर, बड़वारा तहसील में 158.5 मिलीमीटर, बरही तहसील में 195.8 मिलीमीटर और विजयराघवगढ़ तहसील में 239.1 मिलीमीटर, बहोरीबंद तहसील में कुल 298.8 मिलीमीटर एवं स्लीमनाबाद तहसील में 648.4 मिलीमीटर तथा ढीमरखेड़ा तहसील में 264.3 मिल�

जिले में अब तक 320.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज पिछले साल की तुलना में इस साल अब तक 47.8 फीसदी कम औसत वर्षा की गई रिकॉर्ड कटनी (23 जुलाई) - जिले में 1 जून से 23 जुलाई तक कुल 320.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। विदित हो कि पिछले आलोच्‍य अवधि के दौरान जिले में 613.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस अवधि के दौरान रीठी तहसील में रिकार्ड 772.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जबकि इस वर्ष जिले में इस अवधि के दौरान सबसे अधिक औसत वर्षा तहसील स्लीमनाबाद में दर्ज की गई है, जहाँ अब तक 648.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी है। अधीक्षक भू-अभिलेख मुन्ना लाल तिवारी ने बताया कि जिले में इस अवधि में कटनी तहसील में 323.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जबकि तहसील रीठी में 431.3 मिलीमीटर, बड़वारा तहसील में 158.5 मिलीमीटर, बरही तहसील में 195.8 मिलीमीटर और विजयराघवगढ़ तहसील में 239.1 मिलीमीटर, बहोरीबंद तहसील में कुल 298.8 मिलीमीटर एवं स्लीमनाबाद तहसील में 648.4 मिलीमीटर तथा ढीमरखेड़ा तहसील में 264.3 मिल�

Katni, Madhya Pradesh | Jul 24, 2026

बिना लाइसेंस बीज के विक्रय करने पर रीठी में विक्रेता के विरूद्ध दर्ज हुई एफआईआर
कटनी (23 जुलाई) – किसानों को गुणवत्तायुक्त एवं प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर जिले में अवैध बीज व्‍यापारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है। कलेक्टर श्री तिवारी के निर्देश पर कृषि विभाग द्वारा रीठी क्षेत्र में छापेमारी कर बिना वैध लाइसेंस धान बीज का भंडारण और बिक्री करने वाले ‘पाण्डेय कृषि केंद्र’ के संचालक के विरूद्ध गुरूवार को रीठी पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
निरीक्षण में उजागर हुई अनियमितता
 कृषि विभाग के बीज निरीक्षक मुकेश लोधी ने 8 जुलाई 2026 को ग्राम मुहास स्थित पाण्‍डेय कृषि केन्‍द्र का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि केंद्र बिना किसी वैध लाइसेंस के धान बीजों का भंडारण एवं विक्रय कर रहा था। कार्रवाई के दौरान विभाग ने कुल 7 क्विंटल धान बीज जब्त किए, जिनमें सुपर गंगा काव�

बिना लाइसेंस बीज के विक्रय करने पर रीठी में विक्रेता के विरूद्ध दर्ज हुई एफआईआर कटनी (23 जुलाई) – किसानों को गुणवत्तायुक्त एवं प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर जिले में अवैध बीज व्‍यापारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है। कलेक्टर श्री तिवारी के निर्देश पर कृषि विभाग द्वारा रीठी क्षेत्र में छापेमारी कर बिना वैध लाइसेंस धान बीज का भंडारण और बिक्री करने वाले ‘पाण्डेय कृषि केंद्र’ के संचालक के विरूद्ध गुरूवार को रीठी पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। निरीक्षण में उजागर हुई अनियमितता कृषि विभाग के बीज निरीक्षक मुकेश लोधी ने 8 जुलाई 2026 को ग्राम मुहास स्थित पाण्‍डेय कृषि केन्‍द्र का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि केंद्र बिना किसी वैध लाइसेंस के धान बीजों का भंडारण एवं विक्रय कर रहा था। कार्रवाई के दौरान विभाग ने कुल 7 क्विंटल धान बीज जब्त किए, जिनमें सुपर गंगा काव�

Katni, Madhya Pradesh | Jul 24, 2026

🔳शिक्षा की अलख जगाने खेतों तक पहुंचे गुरुजी

🔳16 किलोमीटर का कठिन सफर तय कर धान रोप रहे विद्यार्थियों से मिले शिक्षक, अभिभावकों को समझाया—“आज खेत नहीं, स्कूल ज्यादा जरूरी”

🔳कटनी - शिक्षा केवल स्कूल की चारदीवारी तक सीमित नहीं होती, बल्कि एक सच्चा शिक्षक वहां तक पहुंचता है, जहां उसका विद्यार्थी होता है। रीठी विकासखंड के आदिवासी अंचल स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैंगवा के शिक्षकों ने इसी सोच को साकार करते हुए एक प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया है, जिसने शिक्षा के प्रति उनके समर्पण को नई पहचान दी है।

          नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के बाद विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति अपेक्षा से कम थी। यह केवल आंकड़ों का विषय नहीं था, बल्कि शिक्षकों की चिंता का कारण भी बन गया। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के नामांकन बढ़ाने संबंधी निर्देशों के पालन में शिक्षकों ने बच्चों का इंतजार करने के बजाय स्वयं उनकी तलाश शुरू की। जब वे गांव पहुंचे तो अधिकांश घर सूने मिले। जानकारी मिली कि परिवार के सदस्य खेतों में धान रोपाई के लिए गए हैं और बच्चे भी उनके साथ काम में लगे हुए हैं।

          इस जानकारी के बाद विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री विपिन तिवारी एवं अतिथि शिक्षकों ने बिना समय गंवाए लगभग 16 किलोमीटर का कठिन सफर तय किया। कच्चे रास्तों और खेतों के बीच पहुंचकर उन्होंने उन विद्यार्थियों से मुलाकात की, जिनके हाथों में इस समय किताबों की जगह धान के पौधे थे।

          शिक्षकों ने बच्चों और उनके अभिभावकों से आत्मीय संवाद करते हुए समझाया कि खेती भले ही परिवार की आजीविका का आधार है, लेकिन शिक्षा बच्चों के पूरे जीवन की दिशा तय करती है। उन्होंने कहा कि यदि बच्चे नियमित रूप से विद्यालय जाएंगे, तो वे भविष्य में अपने परिवार की आर्थिक और सामाजिक स्थिति बदलने में सक्षम बनेंगे।

          शिक्षकों की इस संवेदनशील पहल और समर्पण से प्रभावित अभिभावकों ने आश्वासन दिया कि वे अब बच्चों को खेतों में साथ नहीं ले जाएंगे और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजेंगे।

          यह पहल जिला प्रशासन और स्कूल शिक्षा विभाग के उस संकल्प को भी मजबूती देती है, जिसके तहत “हर बच्चा स्कूल में, हर बच्चे तक शिक्षा” के लक्ष्य के साथ जिलेभर में घर-घर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। शिक्षक केवल नामांकन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह सुनिश्चित करने में जुटे हैं कि प्रत्येक बच्चा नियमित रूप से विद्यालय पहुंचे और उसकी पढ़ाई बाधित न हो।

          रीठी के नैंगवा विद्यालय की यह पहल स्पष्ट करती है कि जब शिक्षक अपने दायित्व को नौकरी नहीं, बल्कि मिशन मान लेते हैं, तब शिक्षा बच्चों का इंतजार नहीं करती, बल्कि स्वयं खेतों, पगडंडियों और दूरस्थ बस्तियों तक पहुंच जाती है। यही समर्पण शिक्षा को जन-आंदोलन का रूप देता है और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को संवारता है।
#JansamparkMP 
#CMMadhyaPradesh 
#DrMohanYadav51 
#udaypratapmp 
#jbpcommissioner 
#katni 
#कटनी

🔳शिक्षा की अलख जगाने खेतों तक पहुंचे गुरुजी 🔳16 किलोमीटर का कठिन सफर तय कर धान रोप रहे विद्यार्थियों से मिले शिक्षक, अभिभावकों को समझाया—“आज खेत नहीं, स्कूल ज्यादा जरूरी” 🔳कटनी - शिक्षा केवल स्कूल की चारदीवारी तक सीमित नहीं होती, बल्कि एक सच्चा शिक्षक वहां तक पहुंचता है, जहां उसका विद्यार्थी होता है। रीठी विकासखंड के आदिवासी अंचल स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैंगवा के शिक्षकों ने इसी सोच को साकार करते हुए एक प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया है, जिसने शिक्षा के प्रति उनके समर्पण को नई पहचान दी है। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के बाद विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति अपेक्षा से कम थी। यह केवल आंकड़ों का विषय नहीं था, बल्कि शिक्षकों की चिंता का कारण भी बन गया। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के नामांकन बढ़ाने संबंधी निर्देशों के पालन में शिक्षकों ने बच्चों का इंतजार करने के बजाय स्वयं उनकी तलाश शुरू की। जब वे गांव पहुंचे तो अधिकांश घर सूने मिले। जानकारी मिली कि परिवार के सदस्य खेतों में धान रोपाई के लिए गए हैं और बच्चे भी उनके साथ काम में लगे हुए हैं। इस जानकारी के बाद विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री विपिन तिवारी एवं अतिथि शिक्षकों ने बिना समय गंवाए लगभग 16 किलोमीटर का कठिन सफर तय किया। कच्चे रास्तों और खेतों के बीच पहुंचकर उन्होंने उन विद्यार्थियों से मुलाकात की, जिनके हाथों में इस समय किताबों की जगह धान के पौधे थे। शिक्षकों ने बच्चों और उनके अभिभावकों से आत्मीय संवाद करते हुए समझाया कि खेती भले ही परिवार की आजीविका का आधार है, लेकिन शिक्षा बच्चों के पूरे जीवन की दिशा तय करती है। उन्होंने कहा कि यदि बच्चे नियमित रूप से विद्यालय जाएंगे, तो वे भविष्य में अपने परिवार की आर्थिक और सामाजिक स्थिति बदलने में सक्षम बनेंगे। शिक्षकों की इस संवेदनशील पहल और समर्पण से प्रभावित अभिभावकों ने आश्वासन दिया कि वे अब बच्चों को खेतों में साथ नहीं ले जाएंगे और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजेंगे। यह पहल जिला प्रशासन और स्कूल शिक्षा विभाग के उस संकल्प को भी मजबूती देती है, जिसके तहत “हर बच्चा स्कूल में, हर बच्चे तक शिक्षा” के लक्ष्य के साथ जिलेभर में घर-घर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। शिक्षक केवल नामांकन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह सुनिश्चित करने में जुटे हैं कि प्रत्येक बच्चा नियमित रूप से विद्यालय पहुंचे और उसकी पढ़ाई बाधित न हो। रीठी के नैंगवा विद्यालय की यह पहल स्पष्ट करती है कि जब शिक्षक अपने दायित्व को नौकरी नहीं, बल्कि मिशन मान लेते हैं, तब शिक्षा बच्चों का इंतजार नहीं करती, बल्कि स्वयं खेतों, पगडंडियों और दूरस्थ बस्तियों तक पहुंच जाती है। यही समर्पण शिक्षा को जन-आंदोलन का रूप देता है और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को संवारता है। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #DrMohanYadav51 #udaypratapmp #jbpcommissioner #katni #कटनी

Katni, Madhya Pradesh | Jul 23, 2026

नशे पर वार, जागरूकता की रफ्तार: सलैया पुलिस ने वाहन रैली से गांव-गांव पहुंचाया 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' का संदेश - Katni Nagar News