प्रतापगढ़: ग्राम रथ अभियान के तहत लुहारिया में संध्या चौपाल, अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
प्रतापगढ़ ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत शनिवार को ग्राम पंचायत लुहारिया में संध्या चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्वत सिंह चुण्डावत ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। चौपाल में उपस्थित 13 विभागों के अधिकारियो