दरभंगा: कामेश्वर नगर मे स्थित आयुर्वेद अस्पताल में पहुंचे दरभंगा प्रमंडलीय आयुक्त ने रोगी कल्याण समिति के सदस्यों के साथ की बैठक
दरभंगा के कामेश्वर नगर में स्थित आयुर्वेद अस्पताल मे दरभंगा के प्रमंडलीय आयुक्त मनीष कुमार पहुंचे। प्रमंडलीय आयुक्त आयुर्वेद अस्पताल के रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष हैं। जहां वे रोगी कल्याण समिति के सदस्यों के साथ बैठक की और कोई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस संदर्भ मे अस्पताल के प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि कई प्रस्ताव अध्यक्ष के समक्ष रखी गई है।