दरभंगा: दरभंगा कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग में पांच दिवसीय रोबोटिक्स प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ समापन
स्टार्टअप सेल ने दरभंगा कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग के रोबोटिक्स और IOT क्लब और अंकुरम रोबो प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से पांच दिवसीय रोबोटिक्स प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल समापन किया। इस कार्यशाला में वाई-फाई, ब्लूटूथ और एज डिटेक्शन तकनीकों पर ध्यान केंद्रित किया गया । जिससे छात्रों को उन्नत रोबोटिक्स तकनीकों का व्यापक सैद्धांतिक और व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ।