दरभंगा: LNMU परिसर में अवैध रूप से लगे होर्डिग बैनर को निजी सुरक्षा कर्मी ने हटाया, विश्वविद्यालय प्रशासन करेगी कार्रवाई
मिथिला विश्वविद्यालय परिसर में अवैध रूप से होर्डिंग बैनर टांगने वाले संस्थान पर विश्वविद्यालय प्रशासन कार्रवाई करेगी। विश्वविद्यालय परिसर में किसी भी जगह पर होर्डिंग बैनर लगाने पर दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी। होर्डिंग बैनर वाले संस्थान से जुर्माना लिया जाएगा। सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर में कई जगह पर लगे बैनर को निजी सुरक्षा कर्मियों के द्वारा हटाया गया।