दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति के आवासीय कार्यालय में नैक में बेहतर ग्रेड पाने के संबंध में हुई बैठक
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने IQAC पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि नैक मूल्यांकन में विगत वर्ष से और अधिक बेहतर ग्रेड पाने के लिए अभी से नैक मूल्यांकन की तैयारी में जुट जाएं। कुलपति ने आवासीय कार्यालय कक्ष में IQAC की कोर -कमेटी तथा सहायक- कमेटी की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कई दिशा निर्देश दिए।