दरभंगा: दोनार गुमती से 500 गज दूर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड पर ट्रेन की चपेट मे आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। हादसा दोनार गुमती से पांच सौ गज दूर रेलवे ट्रैंक पर हुई है। मृतक सदर थाना क्षेत्र के धोई-दीवारी गांव निवासी स्व.जनक राम का पुत्र लक्ष्ण राम (50) बताया जाता है। जो मजदूरी करता था। बताया जाता है कि सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे बहादुरपुर थानाध्यक्ष ने शव को पोस्टमार्टम के लिए DMCH भेज दिया।