बैतूल नगर: टीवी देखते समय जहरीले सांप ने 40 वर्षीय महिला को घुटने में डसा, अस्पताल पहुंचने पर मौत, होगा पोस्टमार्टम
बैतूल जिले के साईंखेड़ा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां जहरीले सांप के डसने से 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना ग्राम जावरा की है। जानकारी के अनुसार, सेन्दूरजना निवासी देवकु पति कमलेश मानकर, जो अपने मायके जावरा आई हुई थीं, रविवार रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद परिवार के साथ टीवी देख रही थीं। इसी दौरान अचानक एक जहरीले सांप ने उनके घुटने