दमोह: हरदुआ में सड़क निर्माण कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
Damoh, Damoh | Jan 16, 2025 दमोह जिले के जबेरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत हरदुआ खुर्द की हरदुआ खुर्द से सुरई तक किए जा रहे सड़क निर्माण के कार्य में किए जा रहे भ्रष्टाचार के विरोध में आज गुरुवार दोपहर 3 बजे भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्य बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कार्यवाही की मांग की।