सहाड़ा: जादूनगर में घर में घुसकर बुजुर्ग महिलाओं के गहने छीने, कान कटे, ननद-भाभी हुईं लहूलुहान
मामला गंगापुर थाना क्षेत्र के उल्लाई पंचायत के जादूनगर गांव का है ।गांव में रहने वाली 80 साल की मूली देवी और 65 साल की सुखी देवी घर में अकेली रहती है। इसी का फायदा उठाकर गुरुवार और शुक्रवार मध्य रात्रि करीब 1 बजे के बाद एक लुटेरा इनके मकान में घुसा,लुटेरे ने पहले कमरे में सो रही सुखी देवी और फिर घर के बरामदे में सो रही मूली देवी के साथ मारपीट की |