सहाड़ा: कैलाशपुरी में बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट से खेत में लगी आग, कटी गेहूं की फसल जली, कोई जनहानि नहीं हुई
नेशनल हाईवे 758 स्थित गुरला क्षेत्र के केलाशपुरी में किसान राजु व गणपत त्रिपाठी के खेत में मंगलवार दोपहर 3:00 बजे के करीब बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। खेत के ऊपर से गुजर रही थ्री फेस सप्लाई लाइन में हवा के कारण विस्फोट हुआ और चिंगारियां खेत में रखी कटी हुई गेहूं की फसल पर गिरीं। आग तेजी से फैली और खेत पर रखी कटीं फसल को अपनी चपेट में ले लिया|