सहाड़ा: धौलपुरा में खेत पर पानी की मोटर स्टार्ट करते समय करंट लगने से किसान की मौत, पुलिस ने PM कर शव परिजनों के सुपुर्द किया
कारोई थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धौलपुरा में सुखदेव पिता उदा गुर्जर जोकि कानपुरा धौलपुरा का निवासी है बुजुर्ग किसान बुधवार को खेत पर फसल को पानी पिलाने गया हुआ था वहीं पानी की मोटर स्टार्ट करते समय बुजुर्ग किसान को करंट आने पर वह अचेत हो गया जिसे अचेत अवस्था में वहां मौजूद अन्य परिजनों द्वारा निजी साधन की सहायता से उपचार हेतु जिला अस्पताल लाया गया|