पिंड्रा: वाराणसी एयरपोर्ट पर कांग्रेस डेलिगेशन को नजरबंद किया गया, कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया
वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंची कांग्रेस डेलिगेशन को वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने नजर बंद कर दिया। दरअसल कांग्रेस का डेलिगेशन गाजीपुर के कटरिया गांव में पीड़ित परिवार के परिजनों ने मिलने जाने के लिए पहुंचा था। गांव में बवाल और पथराव की घटना को देखते हुए डेलिगेशन को रोका गया, जबकि उन्हें रिसीव करने आए कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर सिंधोरा थाने ले जाया गया।