बयाना: बयाना में महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा निकाली गई, बैंड-बाजों और जयकारों से गूंजे बाजार
बयाना में अग्रवाल समाज के आराध्य महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में रविवार रात बयाना कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैंड-बाजों की गूंज, भगवान के जयकारों और आकर्षक झांकियों के बीच निकली शोभायात्रा से कस्बे में उत्सव का माहौल बन गया। झांकियों को देखने के लिए बाजारों, चौराहों और कॉलोनियों में लोगों की भीड़ जुटी रही।