लखीमपुर: डीएम कार्यालय से महज 4 किलोमीटर दूर चल रहा अवैध खनन का खेल, आखिर किसके संरक्षण में दौड़ रहे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियां
लखीमपुर खीरी जिले में प्रशासनिक सख्ती के दावों के बीच थाना खीरी क्षेत्र के महमदपुर, पनगी कला और रसूलपुर गांवों में अवैध खनन का कारोबार धड़ल्ले से जारी है। हैरानी की बात यह है कि यह पूरा खेल जिलाधिकारी कार्यालय से महज चार किलोमीटर की दूरी पर संचालित हो रहा है, फिर भी जिम्मेदार विभाग कार्रवाई करता नजर नहीं आ रहा।