मंझगांव थाना क्षेत्र के क्षेत्रीयसाईं गांव में रविवार शाम करीब 5 बजे बारिश के दौरान हुए वज्रपात की चपेट में आने से घर के अंदर बच्चों के साथ बैठे 19 वर्षीय विक्की पिंगुवा की मौत हो गई। जबकि चार छोटे बच्चे घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, तेज बारिश के दौरान अचानक हुए वज्रपात की चपेट में विक्की पिंगुवा आ गया।