Public App Logo
#चट्टान टूटने से खतरे की जद में आया #उद्यमी #संजय बहुगुणा का मकान #मलबा व पत्थर बने मकान के लिए खतरा #चंबा। बारिश के कारण बीती रात्रि को #रानीचौरी में #उद्यमी #संजय बहुगुणा के मकान के ठीक पीछे की चट्टान अचानक टूट गई, जिसका मलबा व पत्थर सब मकान के पीछे आ गया। इससे मकान खतरे की जद में आ गया है। जो चट्टान टूटी उसके ऊपर रास्ता भी था। इस रास्ते से काफी लोगों की आवाजाही भी है, अब आवाजाही भी बाधित हो गई है। संजय बहुगुणा का कहना है कि बहुत अधिक बारिश होने से रास्ते से बहुत अधिक मलवबा मकान की दीवार पर गिर गया है, जिससे मकान को खतरा है। संजय बहुगुणा ने कहा कि राजस्व उप निरीक्षक को दूरभाष के माध्यम से जानकारी दी गई है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान जगधार अर्चना देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुशील बहुगुणा, गोपाल बहुगुणा, रमेश कोठारी, मीना बिजल्वान ने कहा कि जल्दी से जल्दी शासन प्रशासन को इस पर संज्ञान लेना चाहिए। - Jakhnidhar News