# **मांगों के समर्थन में मंत्रालय कर्मचारियों का यज्ञ, सरकार से शीघ्र समाधान की मांग**
**मेड़ता सिटी।** प्रदेश कमेटी के आह्वान पर मेड़ता के देवरानी तालाब परिसर में मंत्रालय कर्मचारियों ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ आयोजित किया। कर्मचारियों ने उत्तराखंड पैटर्न पर नाम परिवर्तन, कैडर रिव्यू, नौशनल बेनिफिट, हार्ड ड्यूटी भत्ता, अंतर जिला स्थानांतरण, अनुकंपा नियुक्ति में टाइप टेस्ट से छूट, 3600 ग्रेड पे तथा कनिष्ठ सहायक की योग्यता स्नातक करने सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में आहुतियां दीं। ब्लॉक अध्यक्ष श्रवणराम सिरोही ने कहा कि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मंत्रालय कर्मचारी मौजूद रहे।
**मेड़ता सिटी से सुशील दिवाकर की विशेष रिपोर्ट।**
Merta, Nagaur | Jun 18, 2026