मेड़ता: बीमा क्लेम ठुकराना पड़ा महंगा, कंपनी देगी 1.66 लाख
मेड़ता की स्थाई लोक अदालत ने दी न्यू इण्डिया इंश्योरेंस को बड़ा झटका दिया। लाम्पोलाई निवासी अभिषेक सोनी की हुण्डई वरना कार बारिश में पानी में डूबने से इंजन खराब हो गया था। इंजन प्रोटेक्शन बीमा होने के बावजूद कंपनी ने 1.30 लाख का क्लेम खारिज कर दिया। अदालत ने इसे सेवा दोष मानते हुए कंपनी को मरम्मत राशि 1.30 लाख और मानसिक परेशानी के 36 हजार, कुल 1.66 लाख रुपए देने का आदेश दिया। उपभोक्ता की बड़ी जीत।
Merta, Nagaur | Jun 20, 2026