सेंट मैरिज स्कूल ने रोलबॉल में जीता स्वर्ण पदक
उदयपुर। सेंट मैरिज स्कूल, तीतरड़ी में मिनी सब जूनियर एवं जूनियर जिला स्तरीय रोलबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उदयपुर के विभिन्न स्कूलों एवं क्लबों की कुल 15 टीमों ने भाग लिया।
जिला रोलबॉल संघ के सचिव घनश्याम सिंह राजपुरोहित ने बताया कि प्रतियोगिता के परिणामों में मिनी सब जूनियर छात्र वर्ग में सेंट मैरिज स्कूल ने प्रथम, रयान इंटरनेशनल स्कूल ने द्वितीय तथा बी.एस.आर. स्पोर्ट्स एकेडमी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मिनी सब जूनियर छात्रा वर्ग में बी.एस.आर. स्पोर्ट्स एकेडमी प्रथम तथा डीजी स्पोर्ट्स एकेडमी द्वितीय रही।
जूनियर छात्र वर्ग में रयान इंटरनेशनल स्कूल ने प्रथम, बी.एस.आर. स्पोर्ट्स एकेडमी ने द्वितीय तथा सेंट मैरिज स्कूल ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं जूनियर छात्रा वर्ग में रयान इंटरनेशनल स्कूल प्रथम तथा सेंट मैरिज स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल प्रधानाचार्य सिस्टर ग्लोरिया, सिस्टर अलजीरा एवं सिस्टर रश्मि उपस्थित रहीं। जिला रोलबॉल संघ की ओर से वाइस चेयरमैन वर्षा आसवानी, वाइस प्रेसिडेंट भूपेंद्र सिंह तथा संघ के सदस्य कलीम अंसारी एवं मुकेश दांत्या मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर जिला रोलबॉल संघ के अध्यक्ष डॉ. जोगेंद्र सिंह ने आयोजक उदयपुर रोलबॉल एसोसिएशन का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर उदयपुर के कोच डीजी सर, काशिफ सर, दिलीप कुमार, मोहित चौधरी, घनश्याम सिंह राजपुरोहित एवं रणजीत प्रजापत सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Girwa, Udaipur | Aug 24, 2026