शिवपुरी शहर के सबसे व्यस्त चौराहों में शामिल माधव चौक पर सोमवार रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक महिला और पुरुष के बीच कहासुनी शुरू होकर तीखी बहस में बदल गई। दोनों के बीच काफी देर तक सड़क पर ही विवाद चलता रहा, जिसे देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।