जयसिंहनगर: बंधा बाजार के पास पुलिस ने अवैध मवेशी परिवहन पर की कार्रवाई, 76 मवेशी मुक्त, दो ट्रक जब्त
जिले के जयसिंहनगर थाना पुलिस ने अवैध मवेशी परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मामलों में 76 मवेशियों को मुक्त कराया और दो डीसीएम ट्रक जब्त किया है। पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत बंधा बाजार के पास घेराबंदी कर ट्रक MP53ZC3560 और UP71CT9144 को पकड़ा। एक चालक फरार हो गया, जबकि दूसरे चालक मोहम्मद वली निवासी सीधी को गिरफ्तार किया गया।