शहपुरा में महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित
एसडीएम ऐश्वर्य वर्मा ने शहपुरा विकासखंड के महिला एवं बाल विकास विभाग के सीडीपीओ एवं समस्त सेक्टर सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक लेकर सक्षम आंगनवाड़ी केंद्रों के प्रभावी संचालन, निर्माणाधीन आंगनवाड़ी भवनों की प्रगति तथा आंगनवाड़ी केंद्रों के नियमित निरीक्षण हेतु निरीक्षण रोस्टर तैयार करने के निर्देश दिए।
बैठक में विभागीय गतिविधियों की सतत मॉनिटरिंग एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।#MadhyaPradesh #Jansampark #collectordindori #shahpurasdm
Dindori, Madhya Pradesh | Aug 4, 2026