गाजियाबाद में वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पेंशनरों ने अपनी प्रमुख लंबित समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।