छतरपुर: सटई थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी को बांधकर पीटा, गुप्तांग पर किया हमला
छतरपुर के सटई थाना क्षेत्र में पति ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी को बांधकर बेरहमी से पीटा और गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला जिला अस्पताल में भर्ती है और हालत नाजुक बताई जा रही है। परिजनों ने मंगलवार की सुबह 10 बजे बताया कि महिला के पति के आरोप बेबुनियाद है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।