मिर्ज़ापुर: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में विंध्याचल पुलिस ने अभियुक्ता को किया गिरफ्तार
विंध्याचल पुलिस ने नाबालिक को बहला फुसलाकर भगाने और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक अभियुक्ता को शनिवार की शाम 5:00 बजे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने चार अभियुक्तों को पहले ही पकड़कर जेल भेज दिया था। विवेचना के दौरान प्रकाश में आई अभियुक्ता नीतू गुप्ता निवासी कांशीराम आवास गोसाईपुरवा को गिरफ्तार कर लिया।