मिर्ज़ापुर: डाढ़ी राम गांव में जामुन के पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ते समय 9 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी
बताते चले कि रविवार की सुबह लगभग 10:00 बजे पडरी थाना क्षेत्र के डाढ़ी राम गांव निवासिनी 9 वर्षीय बच्ची उजाला यादव अपने घर के पास लगे जामुन के पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ रही थी इस दौरान पेड़ पर से अचानक नीचे गिर गई जिसमें नव वर्षीय बच्ची उजाला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों द्वारा स्थानीय अस्पताल पडरी ले गए जहां से डॉक्टरो ने मिर्जापुर ट्रामा सेंटर रेफर किया।