मोदनगंज: फूलों की खेती से बदली तकदीर, लाखों की कमाई कर बने मिसाल, कहा आप भी करें लाखों की कमाई
जहानाबाद। जिले के मोदनगंज प्रखंड के मोदनगंज गांव निवासी किसान मिथिलेश प्रसाद ने पारंपरिक खेती छोड़ फूलों की खेती अपनाकर अपनी जिंदगी बदल दी है। मेहनत और आधुनिक तकनीक के सहारे उन्होंने गेंदा सहित विभिन्न फूलों की खेती से लाखों रुपये की आमदनी हासिल की है। मिथिलेश प्रसाद की सफलता ने आसपास के किसानों को भी प्रेरित किया है।