शामली में तीन अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, 14 चोरी की बाइक बरामद; एक आरोपी फरार
शामली के झिंझाना थाना पुलिस ने तीन अंतर्राज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार कर दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से चोरी की गईं 14 मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मास्टर चाबी से दोपहिया वाहनों के लॉक खोलकर चोरी करते थे और चोरी की बाइकों को उत्तराखंड में बेच देते थे। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है।
पुलिस ने इंतजार पुत्र मुन्तयाज निवासी मोहल्ला खेल, कांधला, रामसेवक उर्फ बबलू पुत्र ज्ञाना निवासी खानपुर कलां और इरफान पुत्र मेहन्दा निवासी पावटी कलां, थाना झिंझाना को गिरफ्तार किया है। वहीं, मुर्सलीन उर्फ बटे मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, 15 अक्टूबर को ऊन-थानाभवन रोड पर संत निरंकारी आश्रम के सामने चेकिंग के दौरान तीनों आरोपी एक मोटरसाइकिल पर सवार मिले। जांच में बाइक कांधला क्षेत्र से चोरी की निकली। पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर बंद पड़े भट्टे से 13 अन्य मोटरसाइकिल बरामद की गईं।
बरामद मोटरसाइकिलों के नंबर
1. HR 26 AY 0890
2. UP 12 R 4469
3. UP 19 F 3579
4. UP 19 P 5110
5. UP 15 AZ 9699
6. UP 11 CM 2515
7. बिना नंबर प्लेट — हीरो स्प्लेंडर प्लस
8. UP 19 H 0409
9. बिना नंबर प्लेट — हीरो पैशन
10. UP 12 M 3116
11. बिना नंबर प्लेट — बजाज पल्सर
12. बिना नंबर प्लेट — हीरो होंडा हंक
13. बिना नंबर प्लेट — स्प्लेंडर
14. UP 19 N 0683
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न मुकदमे दर्ज हैं। बरामद अन्य मोटरसाइकिलों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।
#Shamli #ShamliPolice #BikeRecovery #VehicleTheft #CrimeNews
Kairana, Shamli | Oct 15, 2026