नासरीगंज: महादेवा गांव में सोन नदी में नहाने के दौरान 14 वर्षीय बालक की हुई मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा
नासरीगंज थाना क्षेत्र के महादेवां गांव में सोन नदी में नहाने के क्रम में एक 14 वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना सोमवार दोपहर की बताई जाती है। मृतक ऊक्त गांव के जितेंद्र पासवान का 14 वर्षीय पुत्र अनुराग कुमार बताया जाता है। जो मध्य विद्यालय महादेवां के सातवीं कक्षा का छात्र था। मृतक एक अत्यंत गरीब परिवार का बताया जाता है।