कटंगी: कटंगी सिवनी मुख्य सड़क मार्ग पर यात्री बस की टक्कर से शख्स की हुई दर्दनाक मौत
शुक्रवार की रात करीब 9:30 बजे कटंगी सिवनी मुख्य सड़क मार्ग पर कृषि उपज मंडी के करीब में यात्री बस में सड़क पर चल रहे शख्स को टक्कर मार दी। जिससे शख्स की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार मृतक वार्ड क्रमांक 7 सिवनी रोड निवासी बुधराम राऊत है। जो भोजन करने के बाद सिवनी रोड़ पर टहलने के लिए गया हुआ था जहां बस में उसे टक्कर मार दी।