कटंगी: पुलपुट्टा में आयोजित हुआ कोया पुनेमी सम्मेलन, गांव में निकली कलश शोभायात्रा और गोंडी नृत्य की हुई प्रस्तुति
गोंड आदिवासी समाज में अपनी संस्कृति के प्रति जन-जागृति लाने के मकसद से पुलपुट्टा में शुक्रवार को गोंडवाना समाज संगठन की ओर से कोया पुनेमी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर गोंड समाज के लोगों ने गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली। यात्रा में समाज के पुरुष पीला ध्वज और महिलाओं ने पीला वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लेकर पूरे गांव का भ्रमण किया।