कर्रा: खूंटी विधायक ने झामुमो प्रतिनिधिमंडल के साथ दिल्ली के गंगाराम अस्पताल पहुंचकर जाना गुरुजी का हालचाल
Karra, Khunti | Jul 8, 2025 झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली स्थित गंगाराम अस्पताल पहुंचा और पार्टी के संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली। प्रतिनिधिमंडल में तोरपा के विधायक सुदीप गुड़िया, खूंटी के विधायक रामसूर्या मुंडा, झामुमो खूंटी जिला अध्यक्ष जुबैर अहमद और जिला सचिव सुशील पाहन शामिल थे।