कासगंज: कासगंज शहर के चामुंडा मंदिर के पीछे HP गैस गोदाम के समीप मकान में शॉट सर्किट से लगी आग
शुक्रवार को कासगंज शहर के HP गैस एजेंसी के समीप गली में बने नूर आलम के मकान में शॉट सर्किट से भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों और मकान मालिक ने कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया। वहीं जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक आग में जलकर घरेलू सामान जलकर राख हो गया। मकान मालिक ने इस आग की घटना में 5 लाख का नुकसान बताया है। मामले की जानकारी शुक्रवार शाम 7 बजे मिली।