जलालपुर: पोखरभींडा चौक पर बाबा भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई।
Jalalpur, Saran | Apr 14, 2024 प्रखंड के रेवाड़ी पंचायत के पोखरभींडा चौक पर रविवार को बाबा साहेब की जयंती के अवसर पर उनके आदम कद प्रतिमा का श्रद्धा पूर्वक अनावरण किया गया। बाबा साहेब अमर रहें,जय जय भीम और संविधान निर्माता अमर रहे के गगनभेदी नारे गूंज रहे थे। एक साल पहले ग्रामीणों ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने का संकल्प लिया था ।