विदिशा नगर: शहर की बदहाल व्यवस्था पर मंथन, प्रशासन और व्यापारी एक मंच पर आए
विदिशा में शहर की बिगड़ती व्यवस्थाओं को लेकर व्यापार महासंघ ने नगर पालिका सभागार में बुधवार दोपहर 12 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में प्रशासन, पुलिस और नगर पालिका के अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान शहर में यातायात, पार्किंग और अतिक्रमण की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों और व्यापारियों ने मिलकर समाधान निकालने पर जोर दिया।