बदायूं: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने चित्रांश नगर में नए अत्याधुनिक साइबर क्राइम पुलिस थाने का उद्घाटन किया
Budaun, Budaun | Oct 19, 2026 बदायूं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा बढ़ते डिजिटल फ्रॉड और ऑनलाइन अपराधों पर लगाम लगाने के लिए आज सोमवार को चित्रांश नगर जनपद बदायूँ में एक नए अत्याधुनिक साइबर क्राइम पुलिस थाने का उद्घाटन किया। इस नए थाने का उद्घाटन मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया गया।