रामगढ़: एमआई स्थित हैवेल्स कंपनी के मजदूरों ने खोला मोर्चा, मुख्य गेट पर धरना देकर कामकाज किया बंद
Ramgarh, Alwar | Nov 3, 2026 रामगढ़ डीएसपी कार्यालय अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र एमआईए स्थित हैवेल्स कंपनी के मजदूरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को सुबह दस बजे मजदूरों ने कंपनी के मुख्य गेट पर धरना शुरू कर दिया और कामकाज बंद कर हड़ताल पर बैठ गए। मजदूरों के अचानक विरोध प्रदर्शन से कंपनी प्रबंधन में हलचल मच गई।